मामूली तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार
(India) भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ है. दिन के कारोबार में बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी. सेंसेक्स 363 अंक तो निफ्टी 80 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. लेकिन बाजार के बंद होने से पहले मुनाफावसूली लौटी जिसके चलते मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 91 अंकों की तेजी के साथ 61,510 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23 अंकों की मामूली तेजी के साथ 18,267 अंकों पर बंद हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।