(India)
बैंकिंग, आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स में शानदार खरीदारी की बदौलत बीएसई सेंसेक्स एतिहासिक रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 62000 के आंकड़े के पार जाकर बंद हुआ है. तो आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग स्टॉक्स में शानदार तेजी के चलते बैंक निफ्टी भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड हाई पर जाकर बंद हुआ है. गुरूवार को कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 762 अंकों की तेजी के साथ 62,272 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216 अंकों के उछाल के साथ 18484 पर बंद हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।