(India)
शेयर बाजार में बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल्स, इंफ्रा जैसे सभी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. लेकिन बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. बैंक निफ्टी पहली बार 43000 के पार जाकर 43075 पर बंद हुआ है. तो आईटी स्टॉक्स में शानदार तेजी के चलते निफ्टी आईटी 773 अंकों के उछाल के साथ 30,178 अंकों पर बंद हुआ है. केवल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर में गिरावट देखी गई. निफ्टी के 50 शेयरों में 43 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं तो केवल 7 शेयर में गिरावट रही. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर तेजी के साथ तो चार लाल निशान में बंद हुए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।