भारत और चीन दोनों ही एक-दूसरे पर तवांग सेक्टर में दखलअंदाजी के आरोप लगा रहे हैं
(India) 12 दिसंबर को ही देश के मीडिया में तवांग सेक्टर में चीन की घुसपैठ की खबरें आम थी. इसके बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार 13 दिसंबर को संसद में ये जानकारी दी कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में बीते हफ्ते 9 दिसंबर शुक्रवार चीनी सेना (पीएलए)के साथ हुई झड़प में कुछ भारतीय सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन कोई भी सैनिक मारा नहीं गया है. उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय सैनिकों ने पीएलए की इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया. द टेलीग्राफ अखबार के मुताबिक़, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारतीय सैनिकों की तुलना में इस झड़प में चीनी सैनिक अधिक घायल हुए हैं.

इसके बाद से ही ये मामला पूरी दुनिया में बहस का मुद्दा बना हुआ. दुनिया को भी लगता है कि दक्षिण एशिया के इन दोनों ताकतवर देशों की ये पुरानी अदावत कभी भी जंग के हालात पैदा कर सकती है. मामला ही ऐसा था क्योंकि चीनी सेना ने तवांग सेक्टर के सबसे ऊंचाई वाले समतल इलाके यांग्त्से में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण की कोशिश की थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।