जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकियों ने आम लोगों पर की गोलीबारी, 3 की मौत और 7 घायल
(India) राजौरी स्थित हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. महमूद ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हैं। सभी घायलों का इलाज यहां अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन के लोग यहां पहुंचे हैं।'
राजौरी जिले में ही बीते 16 दिसंबर को सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसमें 2 आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। सेना ने इस
घटना के लिए अज्ञात आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, अधिकारियों ने पहले कहा था कि सेना के एक संतरी ने कथित रूप से गोलीबारी की जिससे लोग हताहत
हुए। इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे और इन हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।