(India)
भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ है. हालांकि सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था. बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. लेकिन आईटी बैकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में तेजी लौटी. और आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22 अंकों की तेजी के साथ 17,893 अंकों पर बंद हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।