PM मोदी ने किया एयरो इंडिया के 14वें एडिशन का उदघाट्न ,एयरो शो में सुपरसोनिक विमानों ने दोगुनी स्पीड से भरी उड़ाने
(BangaloreNorth, Bangalore) देश के एयरो इंडिया शो की शुरुआत सोमवार को बेंगलुरु के येलहांका के एयर फोर्स स्टेशन पर हुई जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच दिनों के लिए आयोजित किया गया |यरो इंडिया 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। लगभग 30 देशों के मंत्रियों, ग्लोबल और इंडियन OEM के 65 CEO के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन लगभग 100 विदेशी और 700 भारतीय कंपनियों सहित 800 से ज्यादा डिफेंस कंपनियों की भागीदारी का भी गवाह बनेगा। शो के दौरान 75 हजार करोड़ के 251 MoU साइन किए जाएंगे। इस दौरान PM मोदी ने जोशीले अंदाज़ में स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी को और मिलनसार करते हुए कहा की , 'पहले यह सिर्फ एयर शो था, लेकिन अब ये भारत की ताकत बनकर उभर रहा है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।'इस शो में सबसे ज्यादा सुर्खिया हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स लिमिटेड की नेक्स्ट जेन सुपरसोनिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HLFT-42 ने हासिल करी जिसकी टेल पर हनुमान जी की फोटो के साथ एक मैसेज लिखा हुआ है - The Strom Is Coming (तूफान आ रहा है)। इस सुपरसोनिक विमान की खासियत यह है की यह यात्रियों को और दूसरी विमानों की तुलना में दुगनी स्पीड से मात्र आधे समय में अपने जगह पर पंहुचा देगा | इस विमान की तुलना हनुमान जी की उड़ान से की गयी है | उन्हीं को नमन इस विमान को देश के उज्जवल भविष्ये के लिए और समय की मांग को देखते हुए सुपरसोनिक विमान का निर्माण किया गया है | स्वदेशी एयर प्लेटफार्मों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इस शो में 32 देशों के रक्षा मंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही रक्षा उपकरण कंपनियों के 73 CEO के गोलमेज मीटिंग को भी आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा मंथन स्टार्ट-अप शो और बंधन इवेंट भी शामिल किया जायेगा |

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।