राइट टू हेल्थ बिल पास को लेकर डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन , 300 से ज्यादा ऑपरेशन किये कैंसिल दर दर भटकने को मज़बूर हुए मरीज़
(Jaipur, Jaipur) प्रदेश में गुरुवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से मरीज़ो के लिए मुश्किलें खड़ी हो गयी है राइट टू हेल्थ बिल पास को लेकर प्राइवेट डॉक्टर्स का विरोध अभी तक नहीं थमा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन को 2 दिन हो गए है | जयपुर समेत जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ ही सरकारी हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी लगातार इनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।हड़ताल के चलते सरकारी हॉस्पिटल में 300 से ज्यादा ऑपरेशन टालने की आशंका जताई जा रही है | हॉस्पिटल की ऐसी बिगड़ती हालत को देखकर सभी मरीज़ बेबस और परेशान है | वहीं दूसरी और जयपुर में एक बार फिर से सभी डॉक्टर्स सड़कों पर उतर आए है। विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियों को भी रुकवा कर मनमानी की जा रही है | सवाई मानसिंह (SMS) की बात करें तो मरीजों की संख्या देखा जाए तो जितनी आम दिनों में आ रही थी उतनी ही आ रही है, लेकिन रेजिडेंट्स के हड़ताल पर जाने से वर्कलोड सीनियर पर बढ़ गया है। इसके कारण सर्जरी और दूसरी काम प्रभावित हुए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।