(Churu, Churu)
राजस्थान में चूरू जिले के सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर 7 दिन से लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है | जनता की चेतावनी को देखकर यह मामला गंभीर नज़र आ रहा है | दरअसल,यह आंदोलन चूरू जिले के सुजानगढ़ और लाडनूं को नए जिले घोषित करने को लेकर जनता के बीच प्रदर्शन जारी है | लोगो का कहना है की जिला बनाने के लिए मापदंड जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति ही होना चाहिए। पर कहीं न कहीं इसमें राजनीति को ऊपर रखा गया। एक तरफ जहां डेढ़ लाख की आबादी का सुजानगढ़ शहर है।वहीं दूसरी तरफ 80 हजार की आबादी लाडनूं की है। 23 मार्च को विधायक मनोज मेघवाल ने एक ओर वीडियो जारी कर अपने बयान से यू-टर्न ले लिया।सीएम गहलोत के बजट घोषणा में सुजानगढ़ को जिला घोषित नहीं करने पर आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश नज़र आ रहा है | वही दूसरी और विधायक ने कहा कि मै अपनी बात मजबूती से रख रहा हूं ताकि हमारी मांग पूरी हो जाए। विधायक मेघवाल ने कहा कि जनता की जिले की उम्मीद अभी टूटी नहीं है। उम्मीद करता हूं की सीएम सुजानगढ़ को जिला बनाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।