(Jaipur, Jaipur)
नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने राजस्थान में नेशनल हाईवे पर बने टोल बूथों पर 31 मार्च की रात से टोल टैक्स की दरें 10 फीसदी तक बढ़ा दी है | NHAI राजस्थान में 95 से ज्यादा टोल बूथ संचालित करती है।सूत्रों के मुताबिक जयपुर में हाईवे पर बने टोल बूथों पर रेट कार चालकों के लिए 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक बढ़ेंगी।जयपुर की बात करें तो एक अप्रैल से जयपुर से सीकर और टोंक जाना महंगा हो जाएगा। इन दोनों ही बाइपास पर बने टोल बूथों पर 31 मार्च की रात से टोल टैक्स बढ़ जाएगा।हालांकि जयपुर-आगरा, जयपुर-दिल्ली और जयपुर-अजमेर बाइपास पर टोल की दरें अभी नहीं बढ़ेगी। इन बाइपास पर टोल की दरें जून-जुलाई के बाद से बढ़ेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।