जयपुर के बंटवारे के विरोध में उतरे खाचरियावास , मीडिया से बातचीत के दौरान किया खुलकर विरोध
(Jaipur, Jaipur) जयपुर के नए जिले जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण की घोषणा के विरोध में खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने खुलकर असहमति उजागर की है | उनका कहना है की जयपुर की अपनी विरासत है, लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसे एक ही रखा जाना चाहिए, दो टुकड़ों में नहीं बांटना चाहिए। जयपुर तो जयपुर ही रहेगा। मैं जयपुर का बेटा हूं। जयपुर से विधायक और मंत्री हूं। मेरे सहित जयपुर के सभी विधायक​ चाहते हैं कि जयपुर ही रहे।सीएम ने तो सिर्फ अभी घोषणा ही की है अभी जयपुर के टुकड़े कहां किए हैं, अभी तो केवल सोच दर्शाई है | मेरे साथ जयपुर की समस्त जनता का समर्थन है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।