पिता ने की अपने ही परिवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
(Nagaur, Nagaur) राजस्थान के नागौर जिले में रूह को झंझोड़ने वाली घटना सामने आयी है जिसमे एक पिता ने खुद ही अपने हॅसते-खेलते परिवार को मौत के घाट उतार दिया | हत्यारा उर्फ़ मानाराम ने सोमवार रात 2 बजे अपनी दोनों बेटी( जो की ससुराल से अपने पीहर आयी हुई थी ) , पत्नी और दोहिते पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा | हमले में दोनों बेटियों रेखा और मीरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि केसर और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अजमेर रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तोह सामने आया की मानाराम मानसिक रूप से बीमार चल रहा था | 10 साल पहले खान में काम करते हुए आरोपी मनाराम गिर गया था जिस कारण उसका स्वभाव भी अग्रेसिव था और गाली-गलौज करता था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम तक सब कुछ सही था। मां समेत दोनों बहनों ने घर के आंगन में बैठकर मेहंदी लगाई थी, लेकिन अचानक न जाने मनाराम को क्या हुआ और देर रात उसने सोते परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।