पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग, कई जवानों के फंसे होने की आशंका
(India) पुंछ-जम्मू हाईवे पर गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना की गाड़ी में आग लगी है. कई जवानों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही तीन से चार जवानों के शहीद होने की सूचना है. हालांकि सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है. घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई.

सेना के सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि यह हादसा आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ है. सेना ने फिलहाल इसमें आतंकी एंगल होने से साफ इंकार किया है. सेना इस हादसे में 3 से 4 जवानों के शहीद होने की बात भी कर रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।