(Bharatpur, Bharatpur)
भरतपुर में सैनी, कुशवाह, मौर्य, माली समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-21 को जाम करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से सावधानी के तौर पर हाईवे पर बड़ी संख्या में जवान तैनात कर दिए।वही प्रदर्शनकारियों की हलचल को देखकर पुलिस वहा समझाइश में जुटी पर उसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया | जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को खेतों में दौड़ा दिया। करीब 200 प्रदर्शनकारी हाईवे की तरफ बढ़ रहे थे। करीब 15 मिनट तक प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।