(India)
दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. सीएम केजरीवाल के घर के पास ड्रोन उड़ता दिखा है. एक शख्स नो फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाता दिखा. इसके बाद पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि अभी वेरीफाई कर रहे हैं. सीएम आवास के पास ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली है लेकिन उसको अभी वेरीफाई किया जा रहा है कि उसमें कितनी सच्चाई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।