(India)
मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है. हालांकि पिछले 1 हफ्ते से बारिश की वजह से मौसम शुष्क ही बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (1 मई) राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. 1 मई से लेकर 4 मई तक बारिश के चलते मौसम कई राज्यों में मौसम सुहावना बना रहेगा. 1 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का आसार है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।