कर्नाटक की 224 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, वोटों की गिनती 13 मई को होगी
(India) पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें. मैंने भी मतदान किया...हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए." वोट डालने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. मुझे 60% से ज्यादा वोट मिलेंगे. कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी. मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. यह मेरा आखिरी चुनाव है."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।