(Bansur, Alwar)
बानसूर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्यामपुरा में महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गाँवो के संग अभियान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। सरपंच विक्रम यादव ने बताया कि यह कैम्प 10बजे से शुरू होना था। लेकिन तहसीदार सहित कई आला अधिकारी आए ही नहीं। खुद उपखण्ड अधिकारी एक बजे पहुंचे है। विभिन्न विभागों के अधिकारी नहीं आए उन्होंने अपने चपरासीयों को भेज दिया। गांव वाले सुबह आए थे जो अधिकारीयों का इंतजार कर वापस चले गए। फिर महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गाँवो के संग अभियान का क्या औचित्य रहा।वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा में नाम नहीं जोड़े जा रहे। जबकि पात्र परिवारों के बच्चे बड़े -बड़े हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।