(Udaipur, Udaipur)
सीएम गहलोत का उदयपुर प्रवास है। उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। गहलोत ने आमजन से उनकी समस्याओं को सुन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे और कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। गहलोत का कई संगठनों ने स्वागत भी किया | वही ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में जनसुनवाई के बाद मीडिया से रु-ब-रु हुए ,.उन्होंने कहा की - राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल ,राजस्थान अपनी योजनाओं के दम पर देश में रोल मॉडल बना है| प्रदेश की योजनाओं की देशभर में होती है चर्चा और अन्य राज्य उसे फॉलो करते है। महंगाई राहत कैंप को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। चिरंजीवी में अब 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। 500 बच्चों को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है | राजस्थान का बिना टैक्स के बजट पेश किया गया | हमारा बजट प्रबंधन बेहरतर है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।