जयपुर अजमेर हाईवे पर हुआ हादसा , ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत से दो लोग ज़िन्दा जले
(Jaipur, Jaipur) जयपुर-अजमेर हाईवे पर आज तड़के तीन ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक में बैठे ड्राइवर और खलासी को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। दोनों जिंदा जल गए। करीब साढ़े चार घंटे तक तीनों वाहनों में आग की लपटें निकलती रहीं। इधर, हाईवे पर आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में मवेशी भी लदे हुए थे। पशु भी इस हादसे का शिकार हो गए और जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर दूदू थाना का स्टाफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा ट्रक हाईवे पर बेकाबू हो गया और ट्रेलर से जा टकराया। ट्रक में डीजल टैंक के साथ सीएनजी किट भी लगा था। टक्कर के बाद अचानक डीजल टैंक फट गया और तेज धमाके होने लगे। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इसी दौरान ट्रेलर में लगे डीजल टैंक भी फट गए। इससे आग और भड़क गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।