(Gandhinagar, Gandhinagar)
कल यानी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया इवेंट का उद्घाटन करेंगे. यह इवेंट 28 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. इवेंट का मकसद सरकार भारत की चिप इंडस्ट्री में निवेशकों को आकर्षित करना है. सेमीकॉन इंडिया की इस इवेंट में 23 देशों के प्रतिनिधि के साथ फॉक्सकॉन, माइक्रोन , AMD और IBM सहित अन्य बड़ी चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां शामिल रहेंगे. बयान जारी कर गुजरात सरकार ने कहा कि इस इवेंट बिजनेस के ज़रिये सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के विकास, इनोवेशन, पार्टिसिपेशन और ग्रोथ में मदद मिलेगी. यह इवेंट भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देने में अपनी भागीदारी देगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।