(Jaipur, Jaipur)
चुनावी दौर शुरू होते ही सरकार जनकल्याण के जुड़े कई वादे तो करती है पर वादे पर अमल करना शायद भूल जाती है कुछ ऐसा ही हाल है राजस्थान के पिंकसिटी कहे जाने वाले जयपुर शहर के नर्सिंग कर्मचारियों का जिनका राजस्थान सरकार यानी कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए वादों को याद दिलाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है | वही ,साल 2018 में जब विधानसभा चुनाव होने थे तब कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के बिंदु संख्या 25 में राज्य कर्मचारियों से चार वादे किए थे। ये चारो ही वादे पूरे नहीं किए यानी कर्मचारी कल्याण की शत प्रतिशत घोषणाओं पर अब तक कोई करवाई नहीं हुई जिसका नतीजा आज विरूद्ध प्रदर्शन के तौर पर सभी देख रहे है | आपको दे की नर्सिंग कर्मचारी पिछले तीन महीने से अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने पर आंदोलन में शामिल होने के लिए इन नर्सेज ने सामूहिक अवकाश के लिए अपने-अपने एचओडी को पत्र सौंपे और आंदोलन पर उतर गए |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।