(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी छापेमारी की है। जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने जयपुर समेत कई दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है । ईडी की कई टीमें जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर पहुंची । ईडी की छापेमारी को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया । जानकारी के मुताबिक ईडी की टीमों ने जयपुर के वैशाली नगर ,बनीपार्क के अलावा शाहपुरा विराटनगर, दूदू में कार्रवाई की है। फिलहाल ईडी अधिकारी अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर मिले दस्तावेजों की जांच कर उनसे पूछताछ कर रहे है ।कोटपूतली बहरोड़ जिले के बहरोड कस्बे में जल जीवन मिशन में बहरोड अधिशासी अभियंता मायालाल के सरकारी आवास पर ED की कार्यवाही की गई , वहीं 5 सदस्यों की टीम ने जांच की हैऔर 20 दिन पहले एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा था | वहीं उसी दिन ED ने भी दस्तावेज जप्त किए|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।