कम्प्यूकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज में नव्या २०२३ का हुआ आयोजन
(Sanganer, Jaipur) जयपुर सीतापुरा स्थित कम्प्यूकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज के कृष्णा सुराणा ऑडिटोरियम में नए छात्र -छात्रों का नव्या 2023 फ्रेशर फंक्शन के द्वारा स्वागत किया गया | नव्या 2023 के अंतर्गत कॉलेज में आये नए विध्यार्थियो और उनके सीनियर छात्र-छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतिया देकर इस कार्येक्रम में चार-चाँद लगा दिए | इस कार्येक्रम में मुख्य अतिथि रहे कम्प्यूकॉम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के M. D . श्री SK सुराणा सर , प्रिंसिपल MR फारुकी और रजिस्ट्रार पवन अग्रवाल भी इस कार्येक्रम में शिरकत करते नज़र आये | इस कार्येक्रम में नए छात्र - छात्रों ने रैम्पवॉक ,लोकनृत्य ,रंगबिरंगी पोशाकों के साथ गीत -गायन और देशभक्ति रंगमंच की प्रस्तुति देकर पुरे ऑडिटोरियम को जोश से भर दिया | वही , रैम्पवॉक में मिस फ्रेशर का ख़िताब मोनिका आसोपा और मिस्टर फ्रेशर का खिताब हेमंत शर्मा ने अपने नाम किया | इस मोके पर श्री sk सुराणा जी ने कहा " की बच्चे अगर इस तरह की गतिविधिओ में भी सम्मलित रहते है तो उनके चरित्र के साथ -साथ उनके व्यक्तित्व का भी हर तरह से विकास होता है | कम्प्यूकॉम कॉलेज के सभी स्टाफगण , सभी मेंटोर और सभी पार्टिसिपेंट करने वाले स्टूडेंट्स ने अपनी पूरी मेहनत और लगन से नव्या 2023 के कार्येक्रम को यादगार बनाया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।