(India)
टमाटर के बाद अब प्याज के भाव आसमान छू रहें है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के लासलगांव एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी यानी APMC मार्केट में प्याज की थोक कीमतें लगभग 60% तक बढ़ गई हैं. पिछले एक हफ्ते में प्याज के भाव 18% बढ़े हैं. देश की राजधानी दिल्ली के बाज़ार में प्याज 50 से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. महाराष्ट्र के बाजारों में भी प्याज 50 रुपए प्रति किलो बिक रहे है. बताया जा रहा है की दिसंबर तक प्याज की कीमतों में यह बढ़ोतरी रहेगी. दिसंबर के बाद मार्केट में खरीफ की नए फसल आने के बाद इसकी कीमतें कम हो सकती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।