आपको बता देते है कि जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है | एसएमएस मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है | जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने गुरुवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। पीजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में महिला रेजिडेंट ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था | मेडिकल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है | मेडिकल सूचना पर एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और साथी रेजिडेंट डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। डॉ. निकिता ने राजापार्क स्थित पीजी में ही नींद की गोलियां खा ली थीं। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की है. गोली खाने के बाद उसे घबराहट होने लगी तो उसने डॉ. बलवीर को फोन किया और बताया कि उसने गोली खा ली है. टेबलेट लेने का कोई कारण नहीं बताया गया। मामले को भांपते हुए डॉ. बलवीर तुरंत अपने पीजी पहुंचे। कॉल मिलते ही डॉ. निकिता अपने कमरे से नीचे आईं। पीजी के गेट पर खड़े होकर हमने कुछ मिनट तक बातें कीं. डॉ. बलवीर ने उसे अस्पताल जाने के लिए कहा लेकिन निकिता ने यह कहकर मना कर दिया कि अगर वह वहां गई तो पुलिस केस दर्ज हो जाएगा. इसके बाद डॉ. बलवीर डॉ. निकिता को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर अस्पताल ले गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉ. निकिता बेहोश हो गईं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।