तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने दिल्ली की एयर क्वालिटी पर सवाल उठाया. टीएमसी सांसद ने बीजेपी सांसदों और मंत्रियों पर राजधानी के बीचोबीच पटाखों पर बैन होने के बावजूद उसका उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया.
उन्होंने लिखा, 'पिछले 6 घंटों की लगातार आतिशबाजी के लिए दिल्ली (खासतौर पर पास में रहने वाले बीजेपी सांसदों और मंत्रियों) को धन्यवाद. जब सत्ताधारी दल के नेता ही राजधानी के बीचो-बीच इसका उल्लंघन कर रहे हों तो बैन लगाने का मतलब समझ में नहीं आता है. एक्यूआई 999 पर पहुंच गया है. इसके आगे तो मशीन भी कैलकुलेट नहीं कर सकती है.' उन्होंने कहा, 'आशा है कि लोगों को पीड़ा और संक्रमण से बचाने के बाद बीजेपी नेताओं के लिए त्योहार का यह मौसम थोड़ा और खुशनुमा हो जाएगा.'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।