छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया
(India) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव वल्लभ के समर्थन में रोड शो किया। बघेल ने कहा कि दोनों राज्यों में फिर से कांग्रेस की सरकार फिर से आएगी|
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर जा रहे हैं | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रोड शो उदयपुर में शुरू हो गया हैं| इधर, उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे हैं |
नाथद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे कल शाम को 6.30 बजे रायपुर लौटेंगे |
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था |अब राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है |इसके लिए छत्तीसगढ़ के नेता राजस्थान में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।