राजस्थान में है कड़ी टक्कर, 3 दिसंबर को होगा फैसला
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब सियासी गुणा-भाग का दौर जारी है | यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ा मुकाबला माना जा रहा है | वोटिंग से पहले सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को जो गारंटी दी है और पिछले 5 साल में जो विकास किया है, उसे देखते हुए जनता हमारी सरकार को वापस लाएगी | राजस्थान में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी, उस दिन पता हो जाएगा कि राजस्थान में नियम बदलेंगे या रीति-रिवाज | अभी तो एग्जिट पोल के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं ने जीत का दावा किया है | एग्जिट पोल में मतदाताओं का रुझान सामने आ गया है | इसमें राजस्थान में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, कुछ लोग कांग्रेस को आगे बता रहे हैं|
अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है तो मुख्यमंत्री पद की सबसे मजबूत दावेदार वसुन्धरा राजे हैं, वसुन्धरा राजे दो बार प्रदेश की मुखिया रह चुकी हैं और सबसे लोकप्रिय नेता भी हैं | साथ ही साथ वसुन्धरा ने कहा कि सरकार अपनी बनेगी | राजस्थान के लोगों का विश्वास है हम पर | राज्य में पिछले कई दशकों से चली आ रही अलिखित परंपरा से भी बीजेपी को कुछ उम्मीदें हैं | जिसके तहत अब तक राजस्थान की जनता हर पांच साल में सत्ता पक्ष बदलती रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।