राष्ट्रीय पक्षी मोर की मदद करने नहीं पहुंचे वनरक्षक
(India) राजस्थान के जैसलमेर जिले की फतेहगढ़ तहसील के देगराय ओरण के पास भीखसर गांव में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई | भीखसर गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग से नहीं पहुंचे कोई भी अधिकारी और कर्मचारी| राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताई | ग्रामीणों का कहना है की अगर वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई होती तो बच सकती थी मोर, हमने काफी कॉल, मैसेज किये थे विभाग को परन्तु वन विभाग से कोई भी कर्मचारी नहीं आया |
आपको बता दें कि भिखासर गांव के बाहरी इलाके में एक मोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, करंट के झटके से मोर तड़पता रहा। वहां मौजूद लोगों ने वन्यजीव प्रेमी सुमेर सिंह को घटना की जानकारी दी | सुमेर सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन वन विभाग की टीम नहीं पहुंची | वन विभाग की टीम की लापरवाई से दो घंटे की पीड़ा के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। भीखसर गांव के ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने की मांग,सुमेर सिंह ने बताया कि देगराय ओरण क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन्यजीव और पक्षी विचरण करते हैं,ओरण और उसके आसपास मौजूद इन असुरक्षित बिजली के तारों और खंभों के कारण बड़ी संख्या में पक्षी मौत का शिकार बन रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।