(India)
जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना बुधवार देर रात खत्म हो गया | सुखदेव सिंह के परिजनों और पुलिस-प्रशासन के बीच मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन धरना खत्म कर पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए | जिसके बाद एसएमएस मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड ने सुखदेव सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया | वहीं गुरुवार सुबह सुखदेव सिंह की देह को कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से राजपूत सभा भवन लाया गया | जहां राजपूत समाज के साथ ही सर्व समाज के लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए | इस दौरान राजपूत समाज ने हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए नारेबाजी भी की | वही राजपूत सभा भवन से सुखदेव सिंह की देह को भवानी निकेतन परिसर ले जाया गया | जहां भी लोगों ने देह के अंतिम दर्शन किए | पुलिस सुरक्षा के बीच सुखदेव सिंह की देह को उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी ले जा रहा है | जहां शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
खेड़ली कस्बे में गुरुवार को सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या पर शोक सभा का आयोजन किया | जहां सर्व समाज के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | साथ ही इस घटना की निंदा करते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किए | वही कस्बे में राजपूत समाज के लोगों ने बाजारों में जाकर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी को प्रतिष्ठान बंद कराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।