(India)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर दौरे पर आएंगी । इस दौरान राष्ट्रपति ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ओर से आयोजित 'लखपति दीदी सम्मेलन' कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपए का ऋण, आजीविका संवर्धन सहायता 40 करोड़ और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए जाएंगे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर दौरे पर आएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ओर से आयोजित 'लखपति दीदी सम्मेलन' कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपए का ऋण, आजीविका संवर्धन सहायता 40 करोड़ और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजीविका कम्युनिटी कैडर को स्कूटी का वितरण भी किया जाएगा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज जैसलमेर पहुंचेंगे। वे जैसलमेर में 'लखपति दीदी सम्मेलन' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। देर शाम साढ़े 7 बजे जैसलमेर से रवाना होकर जयपुर पहुंचेंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।