(India)
राजस्थान में छाया कोहरे का कोहराम शनिवार सुबह आसमान में घना कोहरा और बादल दिखाई दिये | साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर ने भी पारा 12 डिग्री पहुंच गया। राजस्थान के कुछ जिलों में जैसे चूरू, झुंझुनूं, सीकर में सुबह से ही हल्के बादल छाए हैं। चूरू में आज न्यूनतम तापमान 7.7 रहा | हिल स्टेशन माउंट आबू में आज तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, इन दिनों 11 जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होने हो तैयार है | केन्द्रीय मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, राजस्थान में रात के साथ अब दिन भी काफी ठंड देखने को मिल रही है, साथ ही कोटा, बारां और करौली में भी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है | इस मौसम के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लोगों को वहानों को चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।