राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह
(India) राजस्थान में सरकार के पहले मंत्रिमंडल के गठन पर सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है | जयपुर के राजभवन में शनिवार दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का कार्यक्रम रखा गया है | राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे, सूत्रों के मुताबिक आज करीब 25 मंत्री शपथ लेंगे | इसमें 15 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, 6 राज्य मंत्री शामिल हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत मंत्रियों के लिए 25 कुर्सियां लगाई गई हैं | बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट में कई नाम चौंकाने वाले भी शामिल है | बीजेपी के ये नवनिर्वाचित विधायक- सिद्धि कुमारी, हीरा लाल नागर, झाबर सिंह खर्रा, मदन लाल दिलावर, शैलेश सिंह, जवाहर सिंह बेढम, हेमंत मीना, दीप्ति माहेश्वरी, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापपुरी, श्रीचंद कृपलानी, किरोड़ी लाल मीना, गजेंद्र सिंह खींवसर | ओटाराम देवासी और कन्हैया लाल चौधरी को मंत्री बनने के लिए फोन आया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिला रहे नये मंत्रियों को शपथ |
शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम :
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर,राज्यवर्धन सिंह राठौड,बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर,जोगाराम पटेल,सुरेश सिंह रावत,अविनाश गहलोत,जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा,कन्हैयालाल चौधरी,सुमित गोदारा,सुरेन्द्रपाल टीटी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।