(India)
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी को नया मुखिया मिल गया है |राज्य सरकार ने 1991 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है |कार्मिक विभाग ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है |सुधांश पंत को 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बाईपास कर मुख्य सचिव बनाया गया है |मुख्य सचिव सुधांश पंत मुख्य सचिव के साथ-साथ खनिज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का काम भी देखेंगे|सुधांश पंत केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव पद का कार्य संभाल रहे थे|शनिवार देर रात केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के आग्रह पर उन्हें रिलीव कर दिया था|सुधांश पंत राजस्थान में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे है |जयपुर कलेक्टर के अलावा वे जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद भी रहे|पूर्व गहलोत सरकार में वे राजस्थान में कार्यरत थे, लेकिन पटरी नहीं बैठने की वजह से वे दिल्ली चले गए|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।