राजस्थान की राजधानी जयपुर में 5 जनवरी से होने वाली डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां
(India) जयपुर में 5 जनवरी से होने वाली डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 5 जनवरी से होने वाली डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पीएम मोदी अब 5 जनवरी की दोपहर को ही जयपुर आ जाएंगे। जयपुर में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन तक ठहरेंगे। कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 7 जनवरी को वापस लौटेंगे। प्रधानमंत्री के जयपुर में एक दिन के कार्यक्रम के बढ़ने पर एसपीजी ने उनकी सुरक्षा को लेकर मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में जयपुर कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अन्य राज्यों के डीजीपी और अन्य अधिकारी 5 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के लिए 4 जनवरी को ही जयपुर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राजभवन में ठहरेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मेलन में तीनों दिन रहेंगे और वे सहकार मार्ग स्थित ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में आ रहे अधिकारी विधानसभा के नजदीक एमएलए फ्लैट्स में ठहरेंगे। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजभवन में ठहर सकते हैं।
।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।