(India)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय डीजी- आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाली डीजी- आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जयपुर आएंगे। राजधानी में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन तक ठहरेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ,केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ ही सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के डीजीपी,पैरा मिलिट्री फोर्सेज और अन्य जांच एजेंसियों के प्रमुख भी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। डीजी- आईजी कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी संबोधन होगा। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का गुरुवार को ही जयपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिनों होने वाली डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। इसके अलावा शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन पुलिस मेडल प्रदान करेंगे। वहीं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति पुलिस मेडल प्रदान करेंगे|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।