सोलहवीं विधानसभा के सदस्यों के लिए 16 जनवरी को होगा एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन
(India) 16वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए राजस्थान विधानसभा में 16 जनवरी को एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। वहीं समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे । प्रबोधन कार्यक्रम के जरिए नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। जिससे विधायकों को उनके संसदीय दायित्वों के निर्वहन में सुविधा हो सके। एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में 6 सत्रों के दौरान संसदीय समितियों और उनके कार्य पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीण्पीण् जोशी प्रशिक्षण देंगे । वहीं श्प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमए सदन में आचरण और संसदीय परम्पराएंश् विषय पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ प्रशिक्षण देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।