प्रदेश में आज ठंड और कोहरे का सितम
(India) प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार बीते दस दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। लगातार बीते दस दिनों से डीडवाना जिले में घना कोहरा रोजाना सुबह छाया रहा है, वहीं आज आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच छाए घने कोहरे में कोहरा हल्की बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बरसात के रूप में बरस रहा है, ऐसे में मौसम में कोहरे ने और ज्यादा नमी बढ़ा दी है और इसी नमी की वजह से जिले में सर्दी एक बार फिर अपना सितम ढा रही है। घने कोहरे के कारण आम जन जीवन पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। वही डीडवाना क्षेत्र में छाने वाला यह कोहरा दोपहर तक छटने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में कामकाजी लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मजदूर वर्ग ऐसे कोहरे और सर्दी में भी काम करने को मजबूर है। तो दूसरी और घने कोहरे के कारण मेगा हाइवे पर भी काफी कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हुई। राजस्थान में सर्दी सितम ढहा रही है। लगातार चल रही ठंडी हवाएं, सुबह के दौरान घना कोहरा और दिन में गलन ने धूजणी छुड़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार है। राजस्थान के माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाके में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। माउंड आबू में रहने वाले लोग और टूरिस्ट खुद को ठंड से बचाने के लिए अलावा का सहारा लेते दिखे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।