शिक्षा,सीख और सबक से सजा जयपुर एजुकेशन समिट-2024 का हुआ आगाज़
(Amber, Jaipur) क्रेडेंट टीवी यूट्यूब चैनल की ओर से एस.एस.जैन. सुबोध लॉ कॉलेज में आयोजित जयपुर एजुकेशन समिट (जेईएस-2024) के 5वें एडिशन का पहला दिन काफी खास रहा। श्री लक्ष्मण राम नारनौलिया की स्मृति में आयोजित शिक्षा के 5 दिवसीय महाकुंभ के पहले दिन 10 से अधिक सेशन हुए जिसमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को शिक्षा, सीख और सबक से रुबरु होने का मौका मिला। जयपुर एजुकेशन समिट-2024 के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नारनौलिया ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जरूरी है कि आप लाइफ में क्या करना चाहते हैं या एकेडमिक्स में क्या या कैसे करना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आप उस काम को क्यों करना चाहते हैं। अगर आप इस 'क्यों' को समझ गए तो आपके लिए क्या और कैसे करने के सभी रास्ते अपने आप खुल जाएंगे। वहीं एस.एस.जैन सुबोध लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) गौरव कटारिया ने बताया कि इस प्लेटफार्म के जरिए बच्चों को उन रियल हीरो से सीखने को मिलेगा, जिन्होंने समाज को बदला है। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर समिट का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने एक विशेष सेशन 'जर्नी ऑफ पिपलांत्री' में बच्चों को 'पिपलांत्री मॉडल' की जर्नी के माध्यम से संघर्ष, आत्मनिर्भरता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।