भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग और सोशल मीडिया विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया
(India) भाजपा प्रेदश कार्यालय में शनिवार को भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी मौजूद रहे । कार्यशाला में प्रदेशभर से आए भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे । राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है । कार्यशाला में भाजपा संगठन और केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता पर विभिन्न माध्यमों के जरिए पहुंचाने की रणनीति तैयार की जा रही है ।दूसरे दलों के नेताओं के भाजपा के शामिल होने की बात पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई ब्यूरोक्रेट्स , जन नेताओं ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा में आस्था व्यक्त कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी । लोकसभा चुनाव से पहले भी कई नेता भाजपा के संपर्क में है लोकसभा चुनाव के नजदीक आने पर स्थिति साफ होगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।