राजस्थान प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
(India) राजस्थान प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी| कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कहा कि सभी स्कूल-मदरसों में लागू हो ड्रेस कोड, दूसरे राज्यों से रिपोर्ट मांगी | राजस्थान प्रदेश में हिजाब के समर्थन में महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था, दिसंबर 2021 में कर्नाटक के एक कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोक दिया गया था| साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हिजाब को लेकर सबसे पहले सवाल राजस्थान में जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भाव रखा था | वहीं, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी कहा है कि भजन लाल सरकार हिजाब के खिलाफ कार्रवाई करेगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।