जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे जन टीवी के एडिटर इन चीफ़ एसके सुराणा
(India) जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में देशी विदेशी साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा लगा हुआ है | फेस्टिवल के तीसरे दिन कई सत्र हुए | जन टीवी के एडिटर इन चीफ़ एसके सुराणा भी जेएलएफ़ पहुंचे | जहां उन्होंने जेएलएफ विजिट करने के साथ ही कई सत्र भी अटेंड किए | एसके सुराणा ने बताया कि जेएलएफ़ की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है | जेएलएफ़ में देश ही नहीं दुनिया की शख्सियते एक मंच पर इकट्ठा होती है |
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पटनायक का सेशन हुआ | जहां तीर्थंकर इनसाइट्स इंटू जैनिज़्म विषय पर सत्यार्थ नायक ने उनके साथ बात की | उन्होंने कहा कि बाहुबली जैसी मूवी में हिंसा थी, लेकिन उससे हमारी संस्कृति जानने का मौका मिला | तीर्थंकर शांति की बात करते हैं, वो सबके लिए काम करते हैं सिर्फ खुद के लिए नहीं | जैन और बौद्ध धर्म में कोई पावर फुल भगवान नहीं है३जबकि हिन्दु धर्म में भगवान शक्तिशाली दर्शाये गये हैं | देश की जीडीपी में जैन समाज का बड़ा योग्दान है | उन्होंने कहा कि कन्वर्ट शब्द विदेशी है३विदेशी लोगों ने यहाँ के लोगों को कन्वर्ट किया३संस्कृति का नुक्सान किया | इसके बाद देवदत्त पटनायक मीडिया से भी मुखातिब हुए | जहां उन्होंने अपनी पुस्तक “तीर्थंकर” को लेकर जानकारी दी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।