(India)
राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएम श्रीवास्तव आज राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे । राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र जस्टिस एमएम श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे । जस्टिस एमएम श्रीवास्तव राजस्थान हाईकोर्ट के 42 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य , राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश , महाधिवक्ता सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।