सीएम भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया
(Bharatpur, Bharatpur) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को भरतपुर के ट्रैफिक चौराहे पर स्थित मुख्यमंत्री जनसुनवाई केन्द्र का फीता काटकर लोकार्पण किय | उन्होंने जनसुनवाई केंद्र परिसर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई केन्द्र पर आमजन के अभाव-अभियोग भी सुने और अधिकारियों को इन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए | मीडिया रिपोर्ट के बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर संभाग दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भरतपुर किले में स्थित बांके बिहारी जी मन्दिर में दर्शन किए | मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की | उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया | इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को शॉल व श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।