राजस्थान विधानसभा में आज डिप्टी सीएम दीया कुमारी बजट पेश करेंगी
(India) राजस्थान विधानसभा में 20 सालों में पहली बार आज कोई स्वतंत्र वित्त मंत्री बजट पेश करेगा | डिप्टी सीएम दीया कुमारी यह बजट पेश करेंगी | इससे पहले वित्त मंत्री के रूप में 20 साल से पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुधरा राजे ही बजट पेश करते आए हैं | इस बार स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करने जा रही हैं | हालांकि बजट पूर्ण कालिक नहीं होकर लेखानुदान होगा, लेकिन फिर भी राजस्थान के सियासी जानकारों की निगाहें इस बजट पर होंगी | गौरतलब है कि भजनलाल सरकार आज लेखानुदान सदन में पेश करेगी और इसे पारित भी कराया जाएगा | लोकसभा चुनावों के नजरिए से और बजट घोषणाओं को देखते हुए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। आज पेश होने वाले राजस्थान के बजट में स्थानीय लोग पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि राज्य की बीजेपी सरकार अपने पहले बजट में कई बडे ऐलान कर सकती है। राजस्थान में ज्यादा वैट होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं। राजस्थान के लोगों का कहना है कि अगर पेट्रोल की कीमतें कम होती है तो इससे मिडिल क्लास को राहत मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार अपना चुनावी वादा निभाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।