वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज राजस्थान का अंतरिम बजट पेश किया
(India) वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज राजस्थान का अंतरिम बजट पेश किया | जिसके बाद दिया कुमारी विधानसभा स्थित सीएम ऑफिस पहुंचीं | जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। वित्त मंत्री, वित् सचिव और उनकी पूरी टीम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। राजस्थान का अंतरिम बजट पेश करने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताया | उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम भजनलाल ने मुझे यह अवसर दिया | इस दौरान दिया कुमारी ने गरीब, महिला, अन्नदाता और युवा के लिए कुछ ना कुछ इस बजट में है | आर्थिक प्रबंधन के साथ बजट को तैयार किया गया।राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया | वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाएगा| राजस्थान के वित्त मंत्री ने विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों की स्थापना और उन्नयन के लिए अंतरिम बजट में 1000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।