मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी
(India) राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने अपना रुख बदला है | मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से राज्य के 17 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं ओले भी गिरने की संभवना भी जाहिर की गयी है | मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 फरवरी से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। मना ये जा रहा है की ये मौसम सीजन का सबसे मजबूत सिस्टम होगा | इससे पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है। इसी मौसम का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इस मौसम से किसानों के लिए बढ़ सकती है परेशानी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।