(India)
अजमेर में ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर पीले फूल पेश हुए | गंगा जमुनी तहजीब की तस्वीरें आई सामने, कव्वालों ने अमीर खुसरों के लिखे कलाम पेश किए | इस मौके पर शाही कव्वाल के साथ बसंत गाते हुए वसंत पेश किया | शाही कव्वाल के साथ दरगाह के खादिम जुलूस के रूप में बुलंद दरवाजा, सहन चिराग, संदली गेट होते हुए अहाता-ए-नूर तक पहुंचे | इसके बाद पूरी अकीदत के साथ पीले फूलों का गुलदस्ता ख्वाजा साहब की मजार पर पेश किया गया | इस मौके पर दरगाह दीवान के पुत्र व खादिम भी उपस्थित रहे | असल में ऐसे ही उत्सवों और कार्यक्रमों की वजह से ख्वाजा साहब की दरगाह को साम्प्रदायिक सद्भावना की मिसाल माना जाता है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।