जवाई नहर से किसानों को 14 फरवरी से चौथी पाण का पानी शुरु हुआ
(India) जवाई नहर से किसानों को 14 फरवरी से चौथी पाण का पानी शुरु हुआ था | जवाई नहर के मुख्य कैनाल में ट्रैक्टरों द्वारा काई हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है | जल संसाधन विभाग जवाई नहर खंड सुमेरपुर के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नहर मुख्य कैनाल में काई जमने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है | इस कारण नहर को बंद कर काम शुरू करवाया है |शनिवार शाम तक नहर एक बार फिर शुरू होने की बात की है | बता दे की जवाई नहर बंद होने से पेयजल में भी समस्या दो दिन तक रहेगी | किसानों ने बताया कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही है उनको समय पर नहर से काई को हटाना था | बाराबंदी को लेकर उन्होंने बताया जितने घंटे बंद रहेगी उतने घंटे बाराबंदी बढ़ाई जाएगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।